नगर निगम भिलाई में मार्च महीना को देखते हुए संपत्ति कर जमा करने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। नगर निगम के सभी जोन कार्यालय मुख्य कार्यालय में संपत्ति कर जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। छुट्टी के दिन भी लोग संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। होली के दिन एक दिन का अवकाश रहेगा। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने इसके लिए विशेष व्यवस्था करवाई है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के संपत्ति कर जमा कर सकता है। अगर किसी को फॉर्म भरने में परेशानी होगी तो उसके लिए भी कर्मचारी बैठाये गए हैं। जो फॉर्म भर भरने में सहयोग करेंगे। निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने कहा कि जलकर, संपत्ति कर, भू भाटक सही समय पर जमा कर देंवे मार्च के बाद 18 परसेंट ब्याज और 1000 अतिरिक्त अधिकार लगेगा। उससे बचने का अच्छा अवसर है सभी लोग अपना संपत्ति कर समय पर जमा करें। और किसी भी प्रकार के अधिभार एवं ब्याज से बचे।

