बिगड़े सभी वाटर एटीएम की मरम्मत करवाएगा नगर निगम

लोगों को ठंडा शीतल पर जल उपलब्ध कराने को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र में वाटर एटीएम बनाए गए थे वाटर एटीएम के लगाए जाने के उपरांत कुछ दिनों तक लोगों को पानी आसानी से मिलता रहा लेकिन देखरेख के अभाव में या कहे लोगों की लापरवाही के कारण वाटर एटीएम खराब होते चले गए जिससे लोगों को पानी मिलना बंद हो गया वाटर एटीएम बंद होने से bajar Aaye को काफी परेशान होना पड़ता था कुछ वाटर एटीएम तो पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गए थे नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे द्वारा गुरुवार को शहर के प्रमुख स्थानों में लगे वाटर एटीएम का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटर एटीएम की हालत देखी और तत्काल मौके पर टेक्नीशियन को बुलाया निगम आयुक्त ने निगम अधिकारियों को आदेश किया है कि सभी वाटर एटीएम का तत्काल संधारण कराया जाए जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में ठंड और शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके आयुक्त के भ्रमण की जानकारी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने दी।

By editor