बीसीसीआई द्वारा पंडित रविशंकर स्टेडियम के अधिग्रहण की तैयारियों के बीच अदालत ने स्टेडियम परिसर के दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। जिला प्रशासन की बेदखली की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाते हुए कोर्ट ने 70 से अधिक दुकानदारों को चार महीने का समय दिया है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था हटाने का विरोध कर रहे दुकानदारों ने अदालत का रुख किया था, जिसके बाद यह राहत मिली है।

