दुर्ग की शिवनाथ नदी में जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचे दो मासूम नदी में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए। शनिवार सुबह एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 14 वर्षीय रेहान खान का शव बरामद कर लिया, जबकि 12 वर्षीय आरव की तलाश अब भी जारी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By editor