भिलाई में कारगिल युद्ध के वीर चक्र विजेता शहीद कौशल यादव का शहादत दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। हुडको स्थित स्मारक पर परिजनों, पूर्व सैनिकों, पुलिस अधिकारियों और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जहां लोगों ने रक्तदान कर शहीद को अनूठी श्रद्धांजलि दी। शहीद कौशल यादव का सर्वोच्च बलिदान आज भी देशभक्ति और सेवा की प्रेरणा देता है।

