दुर्ग में प्रेसवार्ता कर अतिथि शिक्षकों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है। शिक्षकों का कहना है कि 2016 से मिल रहा मानदेय आज की महंगाई में बेहद कम है। शासन से वेतन वृद्धि, 12 महीने का मानदेय, 13 सीएल और नियमितीकरण के संकेत मिलने के बाद उन्होंने फिलहाल आंदोलन स्थगित किया है। शिक्षकों ने यह भी कहा कि यदि 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे फिर से आंदोलन शुरू करेंगे।

