भिलाई में आयोजित पिंक मैराथन 3.0 महिलाओं के उत्साह और ऊर्जा का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया। टीम केसरिया भिलाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और फिटनेस का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने और हरी झंडी दिखाकर किया गया। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा था। आयोजन स्थल पर जुम्बा, फिटनेस एक्टिविटी और मनोरंजक कार्यक्रमों ने सभी का उत्साह और बढ़ा दिया।
आयोजकों के अनुसार, पिंक मैराथन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही, वहीं आयोजन को सफल बनाने में टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पिंक मैराथन 3.0 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और फिट इंडिया के संकल्प को मजबूत कर रही हैं।

