भिलाई।श्री सांईनाथ जन सेवा समिति के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानसिक निःशक्त बच्चो के साथ स्नेह संपदा मानसिक निःशक्त बच्चो के विद्यालय, सेक्टर-8 में बच्चो के साथ हर्सोउल्लास के साथ होली मनाई गई। संस्था के सदस्यो ने बच्चो को होली की शुभकामनाएं दी। सभी बच्चो को होली उपहार के रूप में होली टोपी, पिचकारी, मिठाई व आइस क्रीम दिया गया। और सभी बच्चो को रंग गुलाल लगाकर होली की गीतों में खुशियां मनाई गई। संस्था के मार्गदर्शक डॉ. के. चिरंजीवुलू ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर यह उपस्थित बच्चो के लिए किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमसे संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर बच्चो व संस्था सदस्यो के द्वारा संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया।संस्था के अध्यक्ष जी माधव ने कहा कि संस्था के लिए यह एक सौभाग्य का अवसर है कि संस्था आप सभी के साथ होली मना रही है। संस्था के द्वारा जरूरतमंद बच्चो व दिव्यांगजनो के लिए सदैव द्वार खुला रखा गया है। भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए स्नेह संपदा विद्यालय संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं।लोगो को त्यौहार, उत्सव, जन्मदिन आदि महत्वपूर्ण अवसर जरूरतमंद बच्चो के साथ मनाना चाहिए तथा उनकी मदद करनी चाहिए। दिव्यांग बच्चो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा।दिव्यांग बच्चे विशेष प्रतिभाओ के धनी है। उनकी प्रतिभाओ को अवसर प्रदान करना हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम में संस्था की ओर से एम पापाराव , माधव राव, जगन्नाथ राव, बी रवि, नेवेश कुमार सोनी, दीपक कुमार साहू, यू अनिल, दीपक कुमार आदि उपस्थित हुए।

