दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड निशांत गुप्ता समेत 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भिलाई के कैंप-02 से जुड़े मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नागपुर में संचालित सट्टा सेंटर पर दबिश दी, जहां यूपी और बिहार के कई युवक ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह फर्जी बैंक खातों और सिम कार्डों के जरिए हर महीने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का अवैध कारोबार चला रहा था।

पुलिस ने मौके से 26 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 आईपैड, 85 एटीएम कार्ड, 18 पासबुक और सट्टे की कमाई से खरीदे गए करीब 23 लाख रुपये के सोने और डायमंड के आभूषण जब्त किए हैं।

अवैध धन छिपाने और धोखाधड़ी से बैंक खातों के इस्तेमाल के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और टेलीकॉम एक्ट की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं। मामले की जांच जारी है।

By editor