नगर पालिका निगम भिलाई की सामान्य सभा में शहर में होने वाले विकास कार्यों के स्थल पर जनप्रतिनिधियों की फोटो लगाए जाने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो गई। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे एवं मनीष पांडे की फोटो लगाए जाने का विरोध सत्ता पक्ष के पार्षद ने किया जिस पर भाजपा पार्षद ने कहा कि सरकार हमारी है दम है तो फोटो हटाकर बताएं इससे सदन में तनातनी की स्थिति निर्मित हो गई। सभापति बंटी गिरवर साहू ने सदन में 11 एजेंडो पर चर्चा की अनुमति दी 11 में से 6 प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ एक प्रस्ताव को निरस्त किया गया तथा एक प्रस्ताव को संशोधित कर पुनः निविदा किए जाने पर सहमति बनी है। कुर्सीपार स्थित आईएमईआई अस्पताल बिना भवन अनुज्ञा के निर्मित होकर संचालित हो रहा है आवासीय भूखंड पर अस्पताल निर्माण कर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है इसकी जांच के लिए पार्षद ने आयुक्त को सदन के माध्यम से कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी उल्लंघन हो रहा है जिस पर आयुक्त ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन सदन को दिया। कुर्सीपार छावनी औद्योगिक क्षेत्र वैशाली नगर शांति नगर सहित आसपास के क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचने को लेकर पार्षदों ने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सदन में शोरशराबा दिया जिस पर आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने सदन में कहा कि भिलाई नगर निगम में 30 पानी टैंकर संचालित किया जा रहे हैं वहीं 12 टैंकर की निविदा जारी की गई है जिन स्थानों में पानी नहीं पहुंच रहा है उन वार्डों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। 25 वर्षों से ज्यादा का समय होने के बाद भी कुछ लोगों ने आज तक भूखंड होने के बावजूद भवन निर्माण नहीं किया है रिक्त भूखंड होने से निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है ऐसे भूखंड मालिकों को नोटिस देकर निरस्त किए जाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है।

