अज्ञात युवक का नहर में मिला शव

वार्ड क्रमांक 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी से होकर गुजरती नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 100 मिलने की सूचना तत्काल जामुल थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से नहर से शव को बाहर निकलवाया। मृत युवक
की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृत युवक कौन था और यहां पर कैसे पहुंचा शो मिलने की जानकारी लगते ही आसपास के लोग नहर किनारे एकत्र हो गए स्थानीय लोगों ने युवक को देखा लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं सका। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है युवक के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। मौके पर छावनी सीएसपी हरीश पाटिल जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे और फोरेंसिक की टीम भी पहुंची थी युवक की नाक से खून बहने के निशान पाए गए। इसे लेकर छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

By editor