नगर पालिका निगम भिलाई क्षेत्र में भू माफियाओं और दलालों का गिरोह सक्रिय है जो मकान बनाने के उद्देश्य को लेकर प्लाट खरीदने की चाहत रखते हैं ऐसे लोगों को इन दलालों द्वारा अपनी बातों में उलझा कर सस्ते दामों में प्लाट उपलब्ध कराने का वादा किया जाता है और सस्ते के चक्कर में इच्छुक ही हितग्राही दलालों के चक्कर में फंस जाते हैं। और प्लाट लेने के उपरांत एवं मकान बनाने के दौरान इन्हें वास्तविकता का पता चलता है कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में सिवाय पछताने के हितग्राहियों के पास कुछ भी शेष नहीं रह जाता। प्लाट खरीदने के पूर्व कोई भी ही टकराही नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं राजस्व विभाग से संपर्क नहीं करता जिसकी वजह से ठगी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। नगर निगम आयुक्त राजीव पांडे द्वारा साकेत नगर का भ्रमण किया गया यहां पानी निस्तार की समस्या सामने आ रही है निगम आयुक्त को स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें प्लांट बेचा गया है यहां बहुत से लोगों द्वारा अवैध रूप से मकान बना लिए गए हैं जिन लोगों को दलालों द्वारा प्लांट विक्रय किया गया है उनके द्वारा अब हाथ खड़ा कर लिया गया है। पानी निकासी से संबंधित या अन्य समस्याएं सुनने दलाल तैयार नहीं है। आयुक्त ने सहवासियों को अस्वस्थ किया कि जो भी रास्ता होगा निकाला जाएगा। जिनके द्वारा भी यहां प्लाट खरीदे गए हैं उनके द्वारा पूरी तरह से प्लांट को लेकर तहकीकात नहीं की गई जिसका खामियाजा अब इन्हें भुगतना पड़ रहा है।

