महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को लेकर एसआर हॉस्पिटल ने कराई क्रिकेट प्रतियोगिता

भिलाई।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली धमधा रोड़ दुर्ग द्वारा एक बार फिर अनूठा आयोजन कराया गया। महिलाओं का हौसला बढ़ाने व स्वास्थ्य फिटनेस व टीम भावना का विकास करने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता, उप विजेता टीम के अलावा सभी प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों को पुरुस्कार स्वरुप मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने एस आर हॉस्पिटल के चेयरमेन के इस प्रयास की जमकर सराहना की।
एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के चेयरमेन संजय तिवारी ने बताया कि महिला क्रिकेट मैच में चार टीमों ने हिस्सा लिया था। हॉस्पिटल स्टाफ व पैरामेडीकल टेक्नीशियन र्कोस एवं कौशल विकास योजना के अन्तर्गत नर्सिग क्षेत्र में पढ़ाई कर रही छात्राओं के बीच टीम बांटी गई थी। विजेता टीम में यमुना पटेल, हरी साहू, सीमा बरहरे, हीना, अनूपा, विभा, कृषि, कुमारी श्रीमती तथा सनिया व अन्य शामिल रही। उप विजेता टीम में गौरी नाग, भूमिका, चंद्र किरण, सिमरन, नेहा, रेशमा, यशस्वी, श्रद्धा, टिकेश्वरी तथा अन्य शामिल रही।क्रिकेट मैच के बाद महिला खिलाड़ियों का सम्मान मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि रिसाली निगम की आयुक्त व अपर कलेक्टर श्रीमती मोनिका वर्मा रहीं। विशेष अतिथि के तौर पर डायरेक्टर संजय व डायरेक्टर अजय तिवारी की माता श्रीमती कनक लता तिवारी, श्रीमती सावित्री मिश्रा, श्रीमती ललिता तिवारी, श्रीमती शारदा दुबे तथा डॉ. नीलम चंद्राकर उपस्थित रहीं।
रिसाली निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की, कहा कि महिलाओं में बहुत प्रतिभा होती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के चेयरमेन संजय तिवारी, डायरेक्टर अजय तिवारी, जगजीत नारायण पाण्डेय, प्रिंसिपल विजय गवान्डे आदि का विशेष योगदान रहा।

By editor