सोमवार तड़के से ही ईडी की 14 टीमें ने दुर्ग भिलाई के कांग्रेस नेताओं के घरों में दबीश दी है। एड के घेरे में कई बड़े ट्रांसपोर्टर ज्वेलरी दुकान संचालक और बिल्डर भी शामिल है। इन सभी के घरों के बाहर सीआरपीएफ की टीमो को तैनात किया गया है। कांग्रेस नेता इस कार्रवाई को पूरी तरह से फर्जी करार रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेताओं और बिल्डरों के ठिकानों में एड की टीम को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। शराब घोटाला कोयला घोटाला और महादेव अप के मामले में कांग्रेस नेताओं के घरों में दबीश दी गई है। सोमवार तड़के से कार्रवाई जारी है सभी 14 टीम में अलग-अलग स्थान में दस्तावेजों को खंगालने के काम में लगी हुई है। ईडी की रेड के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायकों ने वॉक आउट किया। कुछ स्थानों में कांग्रेस नेताओं और सीआरपीएफ के जवानों के बीच तकरार होने की घटनाएं हुई है।

