युवती को जबरन गाड़ी में बैठा रहे थे दो नकली पुलिसकर्मी

नेहरू नगर गार्डन के समीप खड़ी एक युवती को जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास कर रहे दो नकली पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने स्कॉर्पियो वहां में नीली बत्ती लगाकर पार्क के समीप अन्य युवतियों को भी डरा धमका रहे थे। और अपने को थानेदार सहित अन्य पुलिस अधिकारी के रूप में परिचय दे रहे थे। इनकी हरकतों को देख लोगों को शंका हुई जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस के पहुंचने के पूर्व कुछ लोगों द्वारा इन्हें पकड़ा गया। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने आरोपियों को पड़कर सुपेला पुलिस के हवाले किया इनके स्कॉर्पियो वहां से देसी और अंग्रेजी शराब की बोतल भी बरामद हुई है। सुपेला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By editor