हुनर नारी शक्ति के पिंक मैराथन में हजारों महिलाओं ने की शिरकत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को लेकर हुनर नारी शक्ति ग्रुप द्वारा पिक मैराथन का आयोजन शांति नगर दशहरा मैदान में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत जुंबा से की गई इसके बाद डीजे की धुन के साथ हजारों महिलाओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की पिंक मैराथन दशहरा मैदान से शुरू होकर भगत सिंह चौक सद्भावना चौक से सेंट जेवियर स्कूल होते हुए वापस दशहरा मैदान शांति नगर में समाप्त हुई। मैराथन में शामिल होने दुर्ग भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों से युवतियां और महिलाएं उपस्थित हुई। पिंक मैराथन की समाप्ति के उपरांत दशहरा मैदान में फूलों की होली के बीच नृत्य कर महिलाओं ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन शिवानी भोंसले नम्रता सेन और पिया भौमिक द्वारा किया गया। पिंक मैराथन में प्रथम स्थान पर अंकित माहेश्वरी द्वितीय अपर्णा वर्मा तृतीय कुलेश्वरी प्रीतम और चौथे नंबर पर सुरेखा शर्मा रही। गौरतलब है कि हुनर नारी शक्ति द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होते आई हैं। प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक भी विशेष रूप से उपस्थित रही। पिंक मैराथन को लेकर आयोजन समिति के ललित मोहन की विशेष भूमिका रही। आयोजन की जानकारी डॉ सविता कबड़वाल ने दी।

By editor