दुर्ग की नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम दुर्ग के परिसर में पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य गीत अरपा पैरी की धार के साथ हुई।अतिथियों के स्वागत उपरांत शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। सर्वप्रथम दुर्ग की नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार को दुर्ग की कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने पद और गोटनीता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात 10 10 के ग्रुप में क्रमशः पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। महापौर अलका बाघमार ने सभी अतिथियों शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने महापौर को उनके चेंबर तक पहुंचाया साथ ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। बहरहाल अब शहर सरकार की कमान महापौर अलका बाघमार के हाथों में है दुर्ग शहर की जनता ने महापौर अलका बाघमार को भारी मतों से जीत दिलाई है। वहीं भाजपा पार्षदों ने भी दुर्ग में एक तरफ जीत हासिल की है इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला सही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित थे।

