NEET मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध

भिलाई में NEET परीक्षा विवाद और संसद में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। मौके पर कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि सरकार चाहे कितनी भी आवाज दबाने की कोशिश कर ले, लेकिन कांग्रेस छात्रों के अधिकार, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

कांग्रेस ने मांग की कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार जवाबदेही तय करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। प्रदर्शन के बाद पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य हो गई।

By editor