श्री उमा महेश्वर सेवा समिति ने किया महाभंडारा

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री उमा महेश्वर सेवा समिति शिव मंदिर कैंप एक द्वारा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है भगवान भोलेनाथ की बारात निकालने के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होते हैं। इस अवसर पर आयोजित महाभंडारे में प्रसाद ग्रहण करने हजारों की संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्त पहुंचते हैं। समिति की महिला सदस्यों द्वारा महाभंडारे को लेकर अपना विशेष सहयोग प्रदान किया जाता है। श्री उमा महेश्वर सेवा समिति के संस्थापक राजेश्वर राव सहित अन्य पदाधिकारीयों द्वारा महाशिवरात्रि पर आयोजित विभिन्न अनुष्ठानों को संपन्न कराने अहम भूमिका निभाई जाती है। जिसमें समिति सदस्यों के अलावा अन्य लोग भी अपना आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं। इस अवसर पर आयोजित महाभंडारे में लगभग 2500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही स्थानीय गणमान्य नागरिकों द्वारा शिव मंदिर में सामग्रीया भी प्रदान की गई।

By editor