नगर निगम भिलाई के 42 कर्मचारी जो मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में कार्यरत थे उनके बारे में विभागीय लोगों लोगों की शिकायत रहती थी कि कुछ बीमार है कुछ ऐसे हैं जो काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे सभी कर्मचारियों की सूची विभागों से आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा बनवाई गई उन सभी कर्मचारियों की ड्यूटी नगर निगम भिलाई के सभी उद्यानों में लगाई गई है। सभी की पेड़ पौधों में पानी देने झाड़ू लगाने पेड़ के गिरे हुए पत्तों की साफ सफाई करने की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके लिए पानी डालने को लेकर बिजली का मोटर ठीक कराया गया।जिनमें से 30 कर्मचारी उद्यानों में कार्य कर रहे हैं। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने उद्यानों का निरीक्षण किया। वहां पर उन कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की जो कर्मचारी यह समझ रहे थे कि उन्हें सजा दी जा रही है अब वही कर्मचारी बहुत खुश है कि उनके द्वारा पेड़ों को पानी दिया जा रहा है। आयुक्त पांडे ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किया कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए उनको नोटिस दिया जाए काम तो सबको करना पड़ेगा। भ्रमण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना सुपरवाइजर विनोद आदि उपस्थित रहे।

