छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो गई दुर्ग जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां कक्षा दसवीं के 17131 और कक्षा 12वीं के 12229 सहित कुल 29360 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं शिक्षा विभाग में परीक्षा के संचालन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। साथ ही सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाए गए हैं सभी परीक्षा केदो में पुलिस बल की तैनाती की गई है और परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए फ्लाइंग स्कॉट का गठन किया गया है परीक्षा केदो में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं परीक्षा केदो में विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं सभी परीक्षार्थियों को अपने-अपने रोल नंबर के अनुसार बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

