सुपेला चौक से गदा चौक के बीच स्थित देसी शराब दुकान सड़क से गुजरते लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां सुबह शराब दुकान खोलने से लेकर से लेकर रात दुकान बंद होने तक शराब पीने आए लोग अपने वाहनों को मुख्य मार्ग में ही पार्क करते हैं शाम के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है पूरी सड़क वाहन पार्किंग में तब्दील हो जाती है जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। आए दिन मुख्य मार्ग में शराब पिए लोगों द्वारा सड़क से गुजरते लोगों के साथ गाली गलौज की जाती है शराब दुकान में मारपीट की घटनाएं भी अब आम हो चुकी है। दुकान आए लोगों द्वारा रात के समय मुख्य मार्ग में ही शराब का सेवन किया जाता है इसे हटाने कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन के साथ संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी पूर्व में सौंपा जा चुका है लेकिन शराब दुकान किन्हीं कारणों से अब तक नहीं हटाई जा सकी है। जिसका खामीयजा दुकान के पास सड़क से गुजरते लोगों को भुगतना पड़ता है। निगम प्रशासन और यातायात पुलिस की अनदेखी से शराब के शौकीनों द्वारा अपने वाहनों को सड़क में पार्क कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

