75 सिवरेज लाईन से प्रभावित हितग्राहियो को पात्रता अनुसार प्रधानमंत्री आवास मिलेगा
भिलाई.जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा मकान बनाए गए हैं जिसका सिवरेज सिस्टम अंडर ग्राउण्ड पीछे की ओर है। नगर निगम भिलाई द्वारा शासन को अंडर ग्राउण्ड सिवरेज सिस्टम बदलने प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किया गया था। जिसे शासन द्वारा लगभग 10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माणाधीन एजेंसी को कार्य दिया गया है जिसे अप्रेल 2025 तक पूर्ण करके देना है। 75 स्थानीय निवासियो द्वारा सिवरेज सिस्टम के उपर मकान, शौचालय, बाथरूम, रसोई आदि बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उक्त 75 अवैध कब्जाधारियो को निगम द्वारा 4 बार नोटिस दिया गया और अवैध कब्जा युक्त जगह को पेंट से लाल मार्किग भी की गई है। इसके पश्चात भी अवैध कब्जाधारियो द्वारा कब्जा रिक्त नहीं किया जा रहा है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं संबंधित एजेंसी को लेकर मौके पर निरीक्षण करने गए। स्थानीय निवासियो की मांग है कि बारिश के पूर्व सिवरेज सिस्टम का संधारण हो जाना चाहिए आयुक्त के निर्देशानुसार 75 प्रभावित कब्जाधारियो को पात्रता अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान उपलब्ध करा दिया जाएगा। निगम भिलाई द्वारा 75 प्रभावित अवैध कब्जाधारियो को अंतिम चेतावनी दी गई है कि अपने से सिवरेज सिस्टम के उपर का निर्माण को स्वयं खाली कर दें नहीं तो निगम द्वारा विधि संवत कार्यवाही करते हुए जेसीबी के माध्यम से हटा दिया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा सहायक सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत माझी आदि उपस्थित रहे।

