सुंदरविहार कॉलोनी के रहवासियों में भारी आक्रोश

कॉलोनी वासियों के भारी विरोध के बीच सुंदर विहार कॉलोनी कुरूद में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है इसके विरोध में कॉलोनी के रहवासी एकजुट हो गए हैं मोबाइल टावर को खड़ा करने का कार्य संबंधित कंपनी के कर्मचारी रातों-रात कर रहे हैं। मोबाइल टावर लगाने यहां सामग्रीया भी रात में उतारी जा रही हैं। जिसकी शिकायत जन कल्याण समिति के पदाधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को की गई है कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि मोबाइल टावर लगने से रेडिएशन के पहले का गंभीर खतरा बना हुआ है मोबाइल टावर लगाने के पूर्व कॉलोनी के किसी भी रहवासी से चर्चा नहीं की गई और कार्य को शुरू कर दिया गया। जिस जगह पर टावर को खड़ा करने काम जारी है वह स्थान कॉलोनी के बीच में है। मोबाइल कंपनी के कर्मचारी कॉलोनी वासियों के विरोध के बावजूद रात में अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं मोबाइल कंपनी के कर्मचारी के कार्य को देखते हुए कॉलोनी के लोगों में आक्रोश पनप रहा है मोबाइल टावर के विरोध में कॉलोनी के रह वासियों ने जनकल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक मदान के नेतृत्व में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को भी ज्ञापन सोपा है। और टावर के कार्य को रुकवाने की मांग की है। जनकल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक मदन सचिव दिलीप सिंह और विवेक शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

By editor