भिलाई। जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा यातायात पुलिस को दिये गये सख्त निर्देश पर एवं सुश्री ऋचा मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन तथा सतांनद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में नशे की हालत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत पहले दिन 30 शराबी वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत दुर्ग जिले के 6 ऐसे दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया गया जिसमें 30 वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये गये। सभी वाहन चालको का वाहन जप्त कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक को 10 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया एवं यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उनके लायसंेस निलंबन के लिएपरिवहन विभाग को भेजा गया। शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध करवाई जिले में निरंतर जारी रहेगी।

