झाड़ फूक करने के नाम पर 28 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाले दोआरोपियों को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती हमेशा पेट दर्द से परेशान रहा करती थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी दिलेश्वर यादव ने युवती को किशोर पनडा नाम के तथाकथित बाबा से मिलवाया। यहां बाबा ने युवती को दवाई पीने को दी। दवाई पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई इसके बाद दिलेश्वर यादव और किशोर पांडा ने उसके साथ बलात्कार किया किसी को बताने पर जान से मारने की धमकीदी। दुष्कर्म की घटना के बाद युवती गर्भवतीहो गई। और अंबिकापुर में एक बच्चे को जन्म दिया। युवती द्वारा मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करने के बाद आरोपी भागने की फिराक में थे जिन्हें थाना बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

