405 स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट दिए गए

भिलाई।नगर पालिक निगम भिलाई में 9 एसएलआरएम सेंटर संचालित हो रहे है। जहां पर भिलाई शहर से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग कर सेग्रिगेट किया जाता है। गीले कचरे से खाद बनाई जाती है और सूखे कचरे को छांट कर पुनः उपयोग के लिए स्वच्छता दीदीयों द्वारा बेच दिया जाता है। स्वच्छता दीदीयों को निगम द्वारा जीवन यापन के लिए एक निर्धारित मानदेय राशि भी प्रदान की जाती है। उसके साथ ही छांट कर बेचे गये सामग्री से मिलने वाली राशि को स्वच्छता दीदीयों द्वारा आपस में बांट लिया जाता है। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने एसएलआरएम सेंटर जाकर स्वच्छता दीदीयां को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से उन्हे स्वच्छता किट वितरित किया। जिसमें प्रमुख रूप से वर्दी महिलाओ के लिए साड़ी ब्लाउज पेटिकोट सहित मास्क केनवास शूज गमबूट रबर ग्लबस टोपी एपरन मोजा काटन ग्लबस रैनकोट पहचान पत्र आदि प्रदान किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि समय-समय पर सफाई कर्मचारियो का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। स्वच्छता किट प्रदान करने से उन्हे कार्य करने में बहुत सहुलियत होगी। वर्तमान में 9 एसएलआरएम सेंटर नेहरू नगर कोसानगर खम्हरिया बटालियन राधिका नगर पीली मिटटी कुरूद बैकुण्ठधाम और गौतम नगर खुर्सीपार में संचालित हो रहा है। स्वच्छता किट वितरण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा सहायक अभियंता प्रिया करसे उपअभियंता चंदन निर्मलकर, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी जोन सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू उपस्थित रहे।

By editor