नगर पालिका निगम के विभिन्न slrm सेंटर मेंकार्यरत महिलाओं ने निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया महिलाओं का कहना है कि उन्हें 2 माह से वेतन नहीं मिला है वेतन मांगने पर केंद्र संचालकों द्वारा मारपीट की धमकी देने के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है ना ही उन्हें साप्ताहिक अवकाश दिया जाता है महिलाओं का यह भी कहना है कि slrm सेंटर में सुरक्षा से संबंधित कोई भी उपकरण उन्हें प्रदान नहीं किए गए हैं जिससे हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है अपनी परेशानियों से महिलाओं ने नगर निगम आयुक्त को भी अवगत कराया महिलाओं का कहना है कि वह दूर दराज के क्षेत्र से आती है समय में काम पर उपस्थित होती हैं लेकिन वेतन मिलने के समय उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है ऐसी स्थिति लंबे वक्त से बनी हुई है पैसे की मांग करने पर उन्हें काम से निकलने की धमकी भी दी जाती है। नगर निगम आयुक्त राजसी कुमार पांडे का कहना है कि जनवरी 2025 तक महिलाओं को वेतन दिया गया है फरवरी माह के वेतन का भुगतान भी यथाशीघ्र करवाया जाएगा।

