हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्यम जन सेवा समिति वार्ड 32 कैंप दो ने संत गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया। संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा गिरोधपुरी धाम में आयोजित तीन दिवसीय संत समागम मेले के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुआ। समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से संत गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह मनाया जाता रहा है आयोजन का यह छठवां वर्ष है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौका आरती पूजा एवं महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों के साथ अन्य लोग भी काफी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने टाउनशिप क्षेत्र से भी समाज के लोग यहां उपस्थित हुए। वही महाप्रसाधी भंडारे में लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। सत्यम जन सेवा समिति वार्ड 32 कैंप 2 के अध्यक्ष चंदू चंदेल सहित अन्य पदाधिकारीयों ने आयोजन को लेकर प्रतिक्रिया दी।

