अशोका बिरयानी में ग्राहकों को परोसे जा रहे थे दूषित खाद्य पदार्थ

भिलाई। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय नेहरू नगर चौक पर बने बस स्टाप की साफ-सफाई का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान नालियो से सड़े हुए खादय सामग्रीयों की बदबु आ रही थी। पुछने पर पता चला कि बगल के होटल से आ रही है। जिसका निरीक्षण करने निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा। होटल अशोका बिरयानी द्वारा नाली में जुठन फेंकने किचन में गंदगी सड़े-गले सामग्री से खादय पदार्थ बनाकर बेचने, गुमशता लाईसेंस की समय अवधि आदि जांच करने पर कमियां पाई गई। मौके पर देखने पर यहां खाना बनाने मे उपयोग करी जा रही सामग्री बहुत ही निम्न स्तर की पाई गई। किचन में गंदगी, वाशिगं प्लेस में गंदगी, खादय सामग्री धोते समय बचे हुए पानी को सीधा नाली में फेकने आदि सभी कमी पाई गई। इसके कारण अशोका बिरयानी का पंचनामा बनाकर 30000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। बहुत अलग है कि यहां चिकन मटन खाने शौकीन लोगों की भीड़ में उमड़ती है लेकिन अशोका बिरियानी में प्रवेश करने के दौरान यहां आए लोगों को दुर्गंध नहीं आती। गंदगी के बीच यहां विभिन्न खाद्य सामग्रियां बनाकर ग्राहकों को भरोसा जा रहा था।वहीं ग्रैण्ड डिल्लन होटल में कार्यवाही के दौरान वहां पर खाना बनाने के बाद साफ-सफाई का अभाव मिला। बर्तन धोते समय खादय सामग्री का बचा हुआ अवशेष नाली में डालने के कारण 5000 रूपये का अर्थदण्ड लिया गया। डिल्लन होटल के कार्य करने वाले स्टाफ द्वारा बताया गया कि तेल का अवशेष, खादय सामग्री का कुछ भाग नाली में चला जाता है, इसलिए बदबु आती है। साफ-सफाई का स्तर ठीक नहीं मिला। मैनेजर ने बताया हम होटल को और अपगे्रट कर रहे है। ऐसा सिस्टम लगा रहे है, भविष्य में किसी प्रकार की गंदगी नाली में नही जाएगी। बरफ फैक्ट्री सुपेला में दुकान का अनुज्ञप्ति लाईसेंस ठीक नहीं पाये जाने के कारण 1000 रूपये का अर्थदण्ड लिया गया।

By editor