शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रामनगर का आयुक्त ने किया निरीक्षण

भिलाई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रामनगर में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निरीक्षण करने पहुंचे। वहां जाकर शिक्षको द्वारा पढ़ाये जा रहे विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करी कि बच्चों को किस प्रकार से पढ़ाया जा रहा है उनका कोर्स पुरा हुआ कि नहीं हुआ परीक्षा कब है जो पढ़ाया जा रहा है उसे बच्चे कितना समझ में पा रहें है आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की बच्चो से खुद किताब पढ़वाई और उनसे सवाल जवाब भी किये। बच्चों को अपने क्लास एवं घरो की साफ-सफाई करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।माध्यमिक शाला में बच्चो की उपस्थिति कम होने पर आयुक्त ने उपस्थित शिक्षकों से चिंता व्यक्त की। कक्षा-3 में मात्र 16 बच्चे, कक्षा-4 में 11 बच्चे, कक्षा-5 में 9 बच्चे ही उपस्थित थे। आयुक्त पाण्डेय ने शिक्षकों से पूछा क्या आपके द्वारा बच्चो के माता पिता से संपर्क किया जा रहा है कि बच्चे क्यो नहीं स्कूल आ रहे है। जबकि अब पांचवी बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। आयुक्त ने हाजरी रजिस्टर की भी जांच की बच्चों के अभिभावको से भी फोन से संपर्क किये। उन्हे अपने बच्चो को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया शिक्षको का कहना था, कि माता पिता बच्चों को स्कूल भेजने एवं पढाई के बारे में ध्यान नहीं देते हैं। जिस पर आयुक्त ने चिंता जताकर बच्चों को स्कूल भेजना पालकों से कहा।

By editor