भिलाई।नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सभागार में नवीन क्यू आर बेस्ड डी डी एन एवं निदान एप का प्रशिक्षण सभी अधिकारियो/कर्मचारियो एवं शहरी अजीविका मिशन की सहायिकाओं को दिया गया। निदान एप के द्वारा किस प्रकार से नगर की स्वच्छता, अवैध निर्माण, जल आपूर्ति, लाईट कनेक्शन, नल कनेक्शन, उद्यान, निर्माण आदि जरूरतों का निदान किस प्रकार से होगा। प्रशिक्षक गोपाल द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया।कहा कि एप डाउनलोड करना होगा। उसके बाद संबंधित व्यक्ति स्थल का फोटोग्राफ/वीडियो लोकेशन के साथ भेज देगा। उसमें जगह, तिथि, समय, वार्ड नं., जोन क्रं., लोकेशन के साथ दर्ज हो जाएगा।सफाई से संबंधित प्रथम सूचना जोन के वार्ड सुपरवाईजर के पास आएगी। वह 24 घंटे में निदान करके फोटोग्राफ ग्रुप में डालेगा। 24 घंटे के बाद निदान नहीं होने पर यह जानकारी जोन के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी के पास पहुंच जाएगी। 24 घंटे के अंदर वहां से निदान न होने पर यह जोन आयुक्त एवं निगम आयुक्त के पास पहुंच जाएगी। उससे पता चल जायेगा कि संबंधित स्थल का कार्य हुआ कि नहीं सभी की जवाबदेही निर्धारित हो जायेगी। समय अवधि में कार्य नहीं होने पर आयुक्त द्वारा संबंधित के खिलाफ कार्यवाही भी की जावेगी। साथ ही अवैध कब्जा से संबंधित निराकरण 7 दिवस के अंदर किया जाएगा। 14 दिन के अंदर वहां निदान न होने पर जोन आयुक्त के पास जानकारी चली जायेगी कि कार्यवाही हुई कि नहीं। वहां से भी नहीं होने पर 21 दिन बाद आयुक्त के पास संबंधित शिकायत पहुच जायेगी कि शिकायतकर्ता के कार्य का निराकरण हुआ कि नहीं। निराकरण करने के बाद स्थल का फोटोग्राफ भी डाला जायेगा। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने नागरिको से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में एप को डाउनलोड करके आप अपने स्थानीय समस्या का समाधान पा सकते हैं।

