रुवाबांधा बस्ती में छुपा था हत्या का मास्टरमाइंड

चौकी जेवरासिरसा में हुए अवतार मरकाम हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों के नाम दीपक ठाकुर और मुकेश्वर साहू बताए गए जिन्हें रुवाबांधा बस्ती में पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा हर संभावित ठिकानों में दबीश जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के रुवाबांधा बस्ती में छुपे होने की जानकारी मिली। इस आधार पर पुलिस द्वारा यहां छापा मारकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

By editor