इनके कारण संजय नगर सुपेला में थी पानी की समस्या

नेशनल हाईवे से लगे संजय नगर तालाब के समीप अवैध रूप से 10 कार वॉशिंग सेंटर सर्विस रोड में चलाए जा रहे थे। इन अवैध कब्जेधारीयों के कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा था और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। वही संजय नगर में पानी की समस्या भी गहरा गई थी मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम को पता चला कि इन सर्विस सेंटर के संचालकों द्वारा सप्लाई वाटर पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन किया गया था और वहीं से पानी की चोरी कर गाड़ियों की धुलाई की जाती थी। इसके बाद नगर निगम की टीम ने अवैध नल कनेक्शन को काटा और धुलाई मशीन की जपती बनाई गई। कर वॉशिंग सेंटर के संचालकों द्वारा सप्लाई वाटर के पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन खींचकर टंकी में पानी भरा जाता था और उसी से गाड़ियों की धुलाई की जाती थी प्रतिदिन यहां 100 से अधिक छोटे बड़े वाहनों की धुलाई करी जा रही थी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने दुकानों के सामने से स्लैब को ढहाने का भी काम किया। इसके पूर्व यहां के कबजधारियों को कब्जा हटा लेने जून कार्यालय से नोटिस भी दिया गया था जिससे नाले का निर्माण ठीक ढंग से हो सके यहां बरसात में जल भराव की स्थिति बनने से रोकने नगर निगम द्वारा नाले का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कब्जों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था। नगर निगम ने लोगों से नाले के ऊपर किए गए कब्जे को हटाने की अपील करीहै।

By editor