अपने दादा स्वर्गीय शिवकुमार दुबे की पुण्यतिथि पर पुणे में नौकरी कर रहे उनके पोते आर्यन दुबे और अल्ट्राटेक सीमेंट में कार्यरत पोती रिया दुबे ने सेक्टर 2 स्थित फील परमार्थ फाउंडेशन में दिव्यांगजनों को भोजन कराया। पोते पोती की अनुपस्थिति में स्वर्गीय शिवकुमार दुबे की पत्नी माला दुबे और उनके पुत्र राहुल दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी रश्मि दुबे फील परमार्थ पहुंचे और अपने पुत्र आर्यन दुबे पुत्री रिया दुबे की मंशा के अनुरूप फील परमार्थ में रह रहे मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों को खाना खिलाया। भोजन के पूर्व सभी प्रार्थना सभा में शामिल हुए और सेवा कार्य के लिए फील परमार्थ फाउंडेशन के संचालक अमित राज की मुक्त कंठ से सराहना की। राहुल दुबे का कहना है कि सभी को अपने बर्थडे वैवाहिक वर्षगांठ सहित अन्य आयोजनों में भी मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों की हर संभव मदद किए जाने की आवश्यकता है। आगे भी वे समय-समय पर यहां आकर सेवा कार्य में अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने का प्रयास करते रहेंगे।

