दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटीआई मैदान के पास से 22 वर्षीय जसराज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूल-कॉलेज क्षेत्र के आसपास हेरोइन बेच रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 8.49 ग्राम हेरोइन, मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

