कुछ दिन पूर्व मॉडल टाउन में सांड के हमले में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई थी बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन ने शहर में जगह-जगह घूमते सांडों को पकड़ने किसी तरह की मुहिम की शुरुआत नहीं की। गुरुवार को छावनी चौक के समीप एक व्यक्ति पर फिर से एक सांड ने जानलेवा हमला किया सांड के हमले में व्यक्ति की जांघ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई सांड द्वारा व्यक्ति की जांघ में अपने सिंग को घुसा दिया गया था। घायल व्यक्ति को तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया। नगर निगम द्वारा गांव के चार वाहन के माध्यम से शहर में घूमते सांडों को पकड़ने का कार्य किया जाता है लेकिन पिछले कई दिनों से इस काम को बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से शहर में जगह-जगह गली मोहल्लों चौक चौराहो कॉलोनीयो में आवारा सांड घूमते नजर आते हैं और मौका मिलते ही यह सड़क से गुजरते लोगों को अपना शिकार बनाते हैं सांडों के हमले की बढ़ रही घटनाओं को लेकर नगर निगम प्रशासन को तत्काल सांड पकड़ने अभियान चलाए जाने की जरूरत है। ताकि लोगों को अकाल मृत्यु से बचाया जा सके।

