दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर—भिलाई के खुर्शीपार में आपसी विवाद के चलते 35 वर्षीय कामेश राव की हत्या कर दी गई।
बीती रात करीब साढ़े 11 बजे खुर्शीपार निवासी सुरेंद्र महानन्द का योगेंद्र सिंह और कामेश राव से विवाद हुआ।
विवाद इतना बढ़ा कि सुरेंद्र ने अचानक चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कामेश राव को तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र महानन्द, योगेंद्र की चचेरी बहन से एकतरफा प्यार करता था। इसी बात को लेकर पहले भी उसके खिलाफ खुर्शीपार थाने में अपराध दर्ज हो चुका था।
बीती रात इसी पुराने विवाद की वजह से उसने पूरी तैयारी के साथ दोनों दोस्तों पर हमला कर दिया।
फिलहाल आरोपी सुरेंद्र महानन्द की तलाश पुलिस तेज़ी से कर रही है।

