दुर्ग पुलिस का नशे के खिलाफ़ बड़ा अभियान

दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध महाअभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।
सूत्रों से मिली जानकारी पर पुलिस ने प्रदीप्ती नगर बंशी बिहार बोरसी में दबिश दी और आरोपी वैभव खंडेलवाल को गिरफ्तार किया।

आरोपी ने फर्जी लाइसेंस और जीएसटी नंबर बनाकर दवाओं के निर्माता और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंडियामार्ट से नशीली दवाएं मंगवाने की बात कबूल की। आरोपी खुद भी इन दवाओं का सेवन करता था और अन्य लोगों को बेचकर मुनाफा कमा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 हज़ार से ज्यादा नशीली टेबलेट्स, 12 नग नशीली सिरप और एक मोबाइल जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गौरतलब है कि वैभव खंडेलवाल पहले भी 2022 और 2023 में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के पूरे नेटवर्क की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जारी है।

By editor