दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां देर रात तेज रफ्तार हाईवा ने आठ मवेशियों को कुचल दिया।
यह हादसा बाफना टोल प्लाज़ा के पास हुआ, जब राजनांदगांव की ओर से आ रही हाईवा अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बैठे मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में मौके पर ही सभी मवेशियों की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इधर बजरंग दल कार्यकर्ता बलदाऊ साहू ने कहा कि यह घोर अपराध की श्रेणी में आता है और चालक को कठोर से कठोर सज़ा मिलनी चाहिए।

