दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर—एक बार फिर ईडी की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है।
दो गाड़ियों में सवार होकर छह अधिकारियों की टीम भिलाई के हुडको इलाके में पहुंची और सुधाकर रावके के घर दबिश दी।

मामला कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़ा हुआ है, जिसमें पहले से ही पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर गिरफ्तार हो चुके हैं। यह पूरा घोटाला करीब 140 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है।

ईडी अधिकारी घर में मौजूद परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं और तमाम दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
फिलहाल ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

By editor