नाले के किनारे लोगों ने कर लिया है कब्जा

खुर्सीपार से नंदनी रोड तक कैनल रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है। अब नंदिनी रोड से अवंती बाई चौक कोहका तक कैनल रोड का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके पूर्व नगर निगम आयुक्त राजीव पांडे ने अधिकारियों के साथ नंदिनी रोड के नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नंदिनी रोड से रामनगर तक नाले के दोनों और अवैध कब्जेधारीयों ने पूरी तरह से कब्जा जमा रखा है। कुछ ने तो नाले के ऊपर शौचालय भी बना लिया है। कब्जेधारीयों को बताया गया कि यहां कैनल रोड का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है अतः अपने कब्जों को हटा लें। जिस पर कब्जेधारीयो ने कहा कि रोड निर्माण कार्य शुरू होते ही वह स्वत अपने कब्जों को हटा लेंगे। नाले में गंदगी देख आयुक्त राजीव पांडे ने नाराजगी जाहिर की। आयुक्त ने लोगों को बताया कि जिसका मकान पात्रता के अनुसार आएगा उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिया जाएगा कब्जेधारीयो को यहां नोटिस दिया जा चुका है। नाले के किनारे बनाए गए सभी अवैध कब्जों को तोड़ा जाएगा। निगम आयुक्त ने इन्हें शीघ्र अपना कब्जा हटा लेने की बातें कही है। गौरतलब है कि कैनल रोड बन जाने से नेशनल हाईवे में ट्रैफिक का लोड कम हो जाएगा कैनल रोड खुर्सीपार से शुरू होकर सीधे अवंती बाई चौक तक पहुंचेगी।

By editor