सेक्टर 4 स्थित अन्नपूर्णा कपड़ा दुकान में कार्यरत पाटन निवासी 20 वर्षीय युवक सागर सिन्हा की मौत हो गई। मृतक खाना खाने के उपरांत छत में गया था युवक छत से अचानक गिरा या उसने आत्महत्या की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सुपेला अस्पताल में मृतक की डेड बॉडी लेकर पहुंचे दुकान के स्टाफ माखनलाल साहू ने बताया कि युवक खाना खाने के बाद छत में सोने चला गया था तभी कैश काउंटर के सामने 20 फीट की दूरी पर मृतक की बॉडी गिरी मृतक दुकान में लगभग 2 वर्षों से कार्य कर रहा था उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। युवक ने आत्महत्या की या छत से गिरने से उसकी मौत हुई भट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

