BSP स्कूलों की बदहाल स्थिति पर NSUI का प्रदर्शन

दुर्ग जिले में NSUI ने लगातार बंद हो रहे BSP स्कूलों और संचालित हो रहे स्कूलों की जर्जर स्थिति को लेकर बड़ा कदम उठाया है। NSUI प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए भवनों की मरम्मत और स्कूलों के बेहतर रखरखाव की मांग की।
संगठन ने आरोप लगाया कि जिन BSP स्कूलों में दाखिला कम हो गया है, उनका रखरखाव BSP प्रबंधन द्वारा सही तरीके से नहीं किया जा रहा, जिससे वे धीरे-धीरे खंडहर में बदल रहे हैं।
NSUI ने शिक्षा विभाग को इन सभी मुद्दों के समाधान के लिए 5 दिन का समय दिया है और चेतावनी दी है कि समय सीमा पूरी होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया, जिला महासचिव करण वैष्णव, अक्षय कुर्रे, निक्कू चौबे, युवराज चौरसिया, निभु सिंह, दीपक पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By editor