भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 18 अगस्त को कई विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों होने की संभावना है। इसी दिन प्रियदर्शनी परिसर स्थित भाजपा कार्यालय का भी भव्य उद्घाटन किया जाएगा।
निगम ने ट्रैफिक पार्क, गारमेंट फैक्ट्री और हॉर्स राइडिंग फुटबॉल ग्राउंड सहित कई परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण की तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि, शासकीय कार्यों के कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय और आधिकारिक शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।
भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री को भिलाई नगर निगम में आमंत्रित किया है। उम्मीद है कि जिलेभर में पूरे हो चुके बड़े-बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा।

