कुम्हारी में चाकूबाजी, युवक घायल

कुम्हारी थाना क्षेत्र के बजरंग चौक, पुरानी हटरी के सामने शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक, गौरव तिवारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वार्ड नंबर 9, शिव नगर निवासी हेमंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हटरी में स्कूटर की चाबी छीनने को लेकर गौरव का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपियों—रामनारायण ध्रुव, हर्ष सोनकर, कौशल सोनकर और एक नाबालिग ने मिलकर गौरव से मारपीट की। झगड़े के बीच रामनारायण ने धारदार चाकू से गौरव के पेट पर हमला कर दिया।
पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर, भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

By editor