बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बाहर से आकर व्यापार करने वाले संदेहियों की जशपुर पुलिस ने गुरुवार तड़के उनके ठिकानों पर जाकर सघन जांच की। लंबे समय से जयपुर क्षेत्र में रह रहे 92 बाहरी लोगों के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। बाहरी लोगों का उनके मूल निवास से सत्यापन भी कराया जा रहा है। ssp जशपुर को सूचना मिली थी कि संदेही लोग अपना फर्जी आधार कार्ड बनवाकर लंबे समय से जशपुर क्षेत्र में फेरी वाले के रूप में रहकर व्यापार कर रहे हैं। इस प्रकार की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह एसएसपी जशपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी एवं एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में अधिकारियों कर्मचारियों की टीम बनाकर बृहद रूप से सर्च अभियान चलाकर 92 संदेही महिला पुरुषों को पुलिस कर्मियों के सहयोग से थाना परिसर लाया गया। सभी व्यक्तियों के आधार कार्ड का सत्यापन कराया जा रहा है एवं उनके मूल निवास से भी सत्यापन कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील करी है कि अपने आसपास रह रहे संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देकर जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें। अन्यथा गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की चेकिंग लगाता जारी रहेगी।

