आयुक्त ने डायरिया पीलिया प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

भिलाई।नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन-4 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत वार्ड 42 गौतम नगर में पीलिया, डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं विभागीय अधिकारियों को लेकर वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड के नागरिको से पेयजल आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की विभिन्न जगहो से पानी का सेम्पल लिया जिसे परीक्षण के लिए संबंधित विभाग में भेजा गया है। आयुक्त को स्थानीय निवासियो एवं निगम कर्मचारियो से जानकारी प्राप्त हुई कि प्रभावित परिवारों द्वारा पुराने बोर के पानी का उपयोग किया जा रहा है। जिसे बंद करवाया गया निगम के फिल्टर प्लांट से फिल्टर युक्त पानी की सप्लाई लाईन बिछी हुई है उसी से पानी लेने कहा गया। जिस क्षेत्र में वाटर लेवल कम है, वहां टेंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। आयुक्त को निरीक्षण के दौरान यह भी पता चला कि बहुत से लोग सप्लाई वाटर में अवैघ तरीके से जमीन में गढढा करके पाईप लाईन में छेद करके स्वयं कनेक्शन जोड़ लिये है। जिसमें से पानी लीकेज हो रहा है साथ ही उसमे मोटर भी लगा लिये है। पानी की मोटर का तेजी से पानी खींचने के कारण दुषित पानी भी साथ आ रहा है।निरीक्षण के दौरान यह देखकर आशचर्य हुआ कि निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जो क्लोरिन टेबलेट बांटते है लोग उसका उपयोग न करके उसे फेंक देते है। वहीं दुसरी तरफ ज्यादातर घरो में सप्लाई पाईप लाईन में अवैध रूप से मोटर लगाकर पानी खींचा जा रहा है। जिसके कारण ऊचांई वाले जगहो पर पानी का दबाव कम हो जाता है। लोग अमृत मिशन के पानी को नालियो में गिरा रहे है, सड़क व गाड़ीया धो रहे है, पानी बर्बाद कर रहे है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने वार्ड 42 गौतम नगर के नागरिको से निवेदन किया कि पानी को उबालकर पीये, साफ-सफाई रखें। जैसे ही त्वचा और आंखो में पीलापन थकान और कमजोरी महसूस हो उल्टी एवं पेट दर्द हो बुखार होने भूख न लगना आदि के लक्षण दिखे तो नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर ईलाज करवाये। डाक्टर से परामर्श लेकर के ही दवा खायें, बाहर के खाने से बचें।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा सहायक अभियंता प्रिया करसे स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

By editor