स्व. दिनकर डांगे की जन्मशती पर स्मृति ग्रंथ का विमोचन

प्रबुद्ध परिषद छत्तीसगढ़ स्वर्गीय श्री दिनकर डांगे जन्मशती आयोजन समिति द्वारा कला मंदिर सिविक सेंटर में स्वर्गी दिनकर दंगे की जन्मशती के अवसर पर स्मृति ग्रंथ विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदानंद सप्रे उपस्थित हुए अध्यक्षता अतुल नागले ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मीकांत जोशी जी उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता मुकुल कानिटकर ने स्वर्गीय श्री दिनकर डांगे की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला मुकुल कानितकर को सुनने कला मंदिर आए प्रबुद्ध जन अंत तक डटे रहे। गौरतलब है कि स्वर्गीय दिनकर डांगे संघ के प्रचारक रहे हैं। साथ ही भिलाई नगर के पहले विधायक भी रहे विधायक के अपने कार्यकाल के दौरान स्वर्गीय श्री डांगे ने भिलाई को अनेक महत्वपूर्ण सौगात दी भिलाई को श्री डांगे के दिए गए योगदान को कोई भी नहीं भूला सकता। स्वर्गीय श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथजम्मू कश्मीर आंदोलन में भी श्री डांगे शामिल हुए थे। अनेक जन आंदोलन में श्री डांगे की प्रमुख भूमिका रही भिलाई महाविद्यालय को शुरू करने में भी उनका योगदान रहा। भिलाई को उनके द्वारा दिए गए योगदान का लाभ आज भी लोगों द्वारा उठाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा दुर्ग सांसद विजय बघेल का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। दुर्ग सांसद विजय बघेल और स्वर्गीय श्री दिनकर डागे के पुत्र अजय डांगे ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

By editor