वार्ड 42 गौतमनगर खुर्सीपार में फैला पीलिया

वार्ड 42 गौतम नगर कुर्सी पर में पीलिया का कहर बढ़ने लगा है। वार्ड के कुछ बच्चे इसकी चपेट में है जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मरीज के उपचार को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है। सभी से साफ पानी पीने स्वच्छता बनाए रखने अपील की जा रही है। गौरतलब है कि क्षेत्र के आसपास संचालित विभिन्न कंपनियों से प्रदूषित पानी यहां पहुंचता है। वार्ड में अनेक स्थानों से गुजरी पानी की पाइप लाइन नालियों के ऊपर से होकर निकलती है। पीलिया की रोकथाम को लेकर वार्ड में अभियान तो चलाया जा रहा है लेकिन इसके लिए कहीं ना कहीं नगर निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिम्मेदार है। लंबे वक्त से यहां प्रदूषित पानी सप्लाई होने की बातें लोगों ने कही है। कंपनियों से निकला ऑयल यहां पूरी तरह से फैल चुका है। वार्ड पार्षद विनोद सिंह ने वार्ड का भ्रमण किया और कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन द्वारा इन कंपनियों को बंद करने किसी तरह की पहल नहीं की जाती तो वार्ड के लोगों के साथ मिलकर कंपनियों के बंद होने तक उसके समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। बहरहाल पीलिया पूरी तरह से वार्ड में पांव पसारे इसके पूर्व किन कारणों से पीलिया फैल रहा है उन कारणों को ही समाप्त किए जाने की जरूरत है। पीलिया की वजह से वार्ड के लोगों में भारी दहशत है। पुलिया पर नियंत्रण करने वार्ड में व्यापक रूप से अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।

By editor